29 Mar 2024, 14:03:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश के कई राज्यों में महंगी हो सकती है बिजली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 5:37PM | Updated Date: Dec 4 2018 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में बिजली महंगी हो सकती है। गुजरात सरकार ने टाटा, अडानी और एस्सार पावर कंपनियों को छूट दी हुई है कि वे बिजली की दरों में इजाफा कर सकते हैं। इस कारण गुजरात की तर्ज पर बाकी राज्यों में भी बिजली दरों पर असर पडऩे के आसार हैं। इन कंपनियों के प्लांट में जो विदेशी कोयला आता है उसके रेट बढ़ गए हैं। पिछले कुछ माह में इंडोनेशिया ने निर्यात होने वाले कोयले की कीमत में लगातार इजाफा कर दिया है। 
 
इस कारण बिजली उत्पादन की लागत पर भी असर पड़ा है। टाटा, अडानी और एस्सार कंपनियों के गुजरात स्थित पावर स्टेशन से ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र बिजली खरीदते हैं। इन तीनों पावर प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता 10,000 मेगावॉट है। हालांकि पंजाब अपनी बिजली ही अधिक उत्पादन करता है लेकिन जरूरत पडऩे पर रिलायंस से खरीदी जाती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »