19 Apr 2024, 13:07:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल का PM पर हमला, कहा - भ्रष्टाचारियों के लिए काम करते हैं मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 2:38PM | Updated Date: Dec 4 2018 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत माता की जय कहने वाले नरेन्द्र मोदी काम तो करते हैं, लेकिन वह अनिल अंबानी, मेहुल चैकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी व विजय माल्या का। इस तरह तो उन्हें भारत माता की जगह इन भ्रष्टाचारियों की जय बोलनी चाहिए। 
 
राहुल ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने कुछ गिने चुने 15 लोगों के 3.5 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया। लेकिन, हमारे किसानों के लिए राहत कार्य नहीं किया गया। नोटबंदी का कदम सरकार की सोची समझी चाल थी जो कालेधन के खिलाफ लड़ाई ना होकर लड़ाई थी काले को सफेद धन करने की। लड़ाई थी जनता का पैसा भ्रष्टाचारियों के जेब में डालने की। जनता के 35 हजार करोड़ रुपये भ्रष्टाचारी विदेश ले गये।
राहुल ने कहा कि पीएम मोदी सरकार ने 2014 में अपनी सरकार बनने पर 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात की थी। अगर रोजगार दिया गया तो राजस्थान के अलवर में 4 युवाओं ने रोजगार नहीं होने पर आत्मदाह क्यों किया। कांग्रेस अगर सत्ता में काबिज होगी तो सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जायेगा और यही होगी भारत माता की असली जय का मतलब। 
 
राहुल ने आगे कहा कि मोदी की सरकार ने 2014 में आते ही अंबानी व फ्रांसीसी कंपनी को 36 वायुयानों के निर्माण के लिये तीगुनी कीमत में सौदा कर डाला। मोदी के साथ हुए इस अनुबंध में जहां एक वायुयान की कीमत 1600 करोड़ रुपए आई वहीं यूपीए सरकार के समय यह कीमत महज 526 करोड रूपये थी। अनिल अंबानी जैसे उद्योगपतियों जिस पर करीब 45 हजार करोड़ रुपयों का कर्जा है। मोदी जी ऐसे ही कितने जिनमें नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या जैसे अरबपतियों को उठाने व आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »