18 Apr 2024, 10:31:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पटरी पर उतरते ही ट्रेन-18 ने बनया ये नया रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2018 6:18PM | Updated Date: Dec 2 2018 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ट्रेन-18 के ट्रायल के दौरान आज स्पीड के मामले में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। पटरी पर उतरते ही ट्रेन-18 ने दिल्ली-मुंबई रुप पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली। इस तरह यह देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन बन गई है।  यह गाड़ी 160 किलोमीटर की गति पर शनिवार को अपने पहले स्पीड ट्रायल के दौरान ही दौड़ चुकी है। 180 किलोमीटर प्रति घंटा की गति पर चलाए जाने के दौरान इस गाड़ी को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ICF के प्रमुख सुधांशु मनी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि 180 किलोमीटर प्रति घंटा की गति पर भी इस गाड़ी में न तो कई झटका महसूस किया गया और न ही कोई कंपन हुआ।  
 
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने एक विडियो शेयर करके बताया है कि इतनी स्पीड में भी ट्रेन में झटके नहीं लग रहे हैं। विडियो में पानी के बोतलों को दिखाया गया है, जो काफी स्थिर हैं। उन्होंने लिखा, 'जोर स्पीड का झटका धीरे से लगा।' बिना इंजन वाली इस ट्रेन को बुलेट ट्रेन के मॉडल पर तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 220 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से झांसी के बीच अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से सफर करती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »