28 Mar 2024, 15:25:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनमोहन सिंह ने मोदी को दी नसीहत, कहा- आचरण में बरतें संयम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2018 11:37AM | Updated Date: Nov 27 2018 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को को सार्वजनिक रूप से सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि मोदी को अपने आचरण में संयम रखने की सख्त जरुरत है। मनमोहन ने कहा है कि सबसे पहले उनको संयम रखते हुए पीएम पद की गरिमा को बनाए रखना चाहिए। 
पीएम को ऐसे समय में सलाह देना जब सार्वजनिक बहस का स्तर गिरता जा रहा है खासकर चुनाव के दौरान, इस बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर जब भी बीजेपी शासित राज्यों का दौरा किया करते थे, उनके मुख्यमंत्रियों के साथ संबंध बहुत अच्छे होते थे।
 
उन्होंने ये बात कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब फेबल्स ऑफ फ्रैक्चर्ड टाइम्स के विमोचन के समय कही है। मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह 2014 से पहले पीएम थे तो  उनके बीजेपी शासित राज्यों के  मुख्यमंत्रियों के साथ संबंध बहुत अच्छे होते थे। कभी भी किसी में कोई भेदभाव नहीं हुआ।प्रधानमंत्री को मेरी सलाह है कि उन्हें पीएम कार्यालय के उसूल सिद्धांतों के मुताबिक संयम का प्रयोग करना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »