29 Mar 2024, 06:39:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

करतारपुर : उद्घाटन से पहले मंत्री ने CM के नाम पर चिपकाई काली पट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2018 1:22PM | Updated Date: Nov 26 2018 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डेरा बाबा नानक। करतारपुर साहिब गलियारा के उद्घाटन से पहले बड़ा विवाद पैदा हो गया है। स्थानीय (डेरा बाबा नानक से) विधायक और पंजाब के सहकारिता एवं जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए उद्घाटन पत्थर पर काली पट्टी चिपका दी है।
 
जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा इस बात से खफा हो गए हैं कि उनके क्षेत्र में हो रहे कार्यक्रम में उद्घाटन पत्थर में उन्हीं का नाम नहीं लिखा गया है। जबकि पत्थर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का नाम लिखा गया है। नाराज रंधावा ने उद्घाटन पत्थर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत अन्य मंत्रियों के नाम पर काली पट्टी चिपका दी।
 
गलियारा का उद्घाटन करने के लिए देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू पंजाब पहुंचे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत अन्य मंत्री तथा अकाली-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के कई नेता मौजूद हैं। रंधावा ने कहा है कि ये अकाली-भाजपा का इवेंट नहीं है, जिससे उनके नाम को गायब किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बाद में श्री रंधावा की ओर से चिपकाई गई काली पट्टियों को हटा दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »