29 Mar 2024, 18:19:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारी भरकम स्कूल बैग से अब बच्‍चों को मिलेगी राहत, सरकार ने दिए ये निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2018 12:08PM | Updated Date: Nov 26 2018 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने हर कक्षा के अनुसार स्कूल बैग का वजन तय कर दिया है। पहली तथा दूसरी के विद्यार्थियों को होमवर्क न देने के निर्देश भी दिए हैं। मंत्रलय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर सभी स्कूलों में इसे लागू करवाने के आदेश भी दिए हैं। 
 
भारी भरकम स्कूल बैग तथा लंबा-चौड़ा सिलेबस होने के चलते बच्चे अतिरिक्त गतिविधियों से दूर हो रहे थे। इसका असर उनके व्यक्तित्व से लेकर शारीरिक तथा मानसिक विकास पर भी पड़ रहा था। मानव संसाधन विकास मंत्रलय के पत्र के मुताबिक पहली और दूसरी कक्षा के छात्र-छात्रओं को एन.सी.ई.आर.टी. से तयशुदा गणित और भाषा के अलावा अन्य सब्जैक्ट नहीं पढ़ाए जाएंगे। इसी तरह तीसरी से पांचवीं को भाषा, ई.वी.एस. तथा गणित के अलावा और कोई सब्जैक्ट नहीं लगाया जाएगा। 
 
स्कूलों में बच्चों को अतिरिक्त किताबें व सामान लाने के लिए स्कूल प्रबंधकों द्वारा बनाए जाते दबाव के कारण स्टूडैंट्स ही नहीं बल्किअभिभावकों को भी भारी भरकम खर्च का बोझ ङोलना पड़ता था। मानव संसाधन विकास मंत्रलय द्वारा जारी पत्र के बाद उक्त आदेश लागू किया जाता है तो इससे विद्यार्थी नहीं बल्किअभिभावकों को भी राहत मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »