29 Mar 2024, 13:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अगले वर्ष मॉरीशस तक पहुंचेंगे गीता के संदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2018 10:30AM | Updated Date: Nov 24 2018 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को भविष्य  में एक स्थायी कार्यक्रम बनाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को वैधानिक दर्जा दिया जाएगा। इसके अलावा, गीता मनीषी श्री ज्ञानानंद की अध्यक्षता में एक स्थायी आयोजन समिति का गठन भी किया जाएगा। 
 
उन्होेंने बताया कि अगले वर्ष फरवरी में मॉरीशस में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन सहमति दी गई है। इसके अलावा ब्रिटेन और कनाडा में भी इस आयोजन विचार किया जा रहा है। इस साल गीता महोत्सव के दौरान 12  दिसंबर को ब्रिटेन ‘हाउस आफ कामन्स’ में भी गीता से संबंधित कार्यक्रम  आयोजित किया जाएगा।
 
इसके अलावा, गीता महोत्सव को मनाने के लिए 15 देश तैयारी कर रहे हैं और प्रारूप तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता महोत्सव के दौरान लगभग 200  चित्रकारों को ‘पेंट द वॉल प्रतियोगिता’ के माध्यम से कुरुक्षेत्र की दीवारों  पर महाभारत विषय पर पेंटिंग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को दिव्य शहर के  रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलवाना के प्रयास किए जाएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »