28 Mar 2024, 20:22:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने रचाई शादी, घर लाए 18 साल छोटी विदेशी बहू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2018 10:16AM | Updated Date: Nov 24 2018 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने तीसरी बार शादी की है। 43 साल के राहुल ने 25 साल की कजाकिस्तानी मॉडल नताल्या इलीना से शादी की। वे 20 नवंबर को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। दोनों की फोटो अब वायरल हो रही है।
 
जानकारी के अनुसार राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड से मालाबार हिल पर स्थित एक मंदिर में शादी रचाई। इसमें राहुल का परिवार और बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। राहुल ने अपनी तीसरी शादी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैंने पहली दो शादियां काफी धूमधाम से की थीं, लेकिन वो रिश्ते नहीं चले, इसलिए मैं इस बार कोई दिखावा नहीं चाहता था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »