20 Apr 2024, 02:43:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दलितों को साधने के लिए भाजपा मांगेगी दाल-चावल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2018 10:06AM | Updated Date: Nov 22 2018 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता जल्द ही एक पखवाड़े तक लोगों के घरों पर भीख मांगते नजर आएंगे। दिल्ली भाजपा के एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तरफ से दिल्ली में लोगों के घर से चावल और दाल मांगा जाएगा, जिससे दिल्ली के रामलीला मैदान में खिचड़ी बनाई जाएगी। भाजपा इसे भीम समरसता खिचड़ी बता रही है। दरअसल, दिल्ली भाजपा की तरफ से दिल्ली के रामलीला मैदान में भीम महासंगम की तैयारी की जा रही है। 
 
सात हजार किलो चावल जुटाएंगे
खिचड़ी में लगने वाले चावल और दाल के लिए दिल्ली भाजपा ने एक पखवाड़े तक विशेष अभियान भी चलाने का फैसला किया है। इसके लिए पार्टी के दिल्ली प्रदेश के एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विशेष तौर से तैयार किया गया है। समरसता खिचड़ी के लिए डोर टू डोर कैंपेन चलाने और चावल-दाल मांगने के लिए पार्टी के लगभग 28 हजार एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
 
हर मंडल स्तर पर 100 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। पार्टी की तरफ से समरसता खिचड़ी के लिए पांच से सात हजार किलोग्राम चावल और दाल जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। 30 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भीम महासंगम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक लाख से ज्यादा एससी समुदाय के लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »