29 Mar 2024, 00:32:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज बिहार के दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पहुंचे पटना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 10:13AM | Updated Date: Nov 15 2018 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सेना के विशेष विमान से पटना पहुंचें। उनकी अगुवाई के लिए पहले से ही बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम ने उनका स्वागत किया।
 
पटना एयरपोर्ट से सीधे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए। वहां वे पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और इसके बाद राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एनआइटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। दोनों जगह जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
 
बुधवार देर शाम तक अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया और रिहर्सल किया। एसपीजी ने कार्यक्रम स्थल व आसपास के इलाकों को कब्जे में ले लिया है। 
 
राष्ट्रपति गुरुवार सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर नई दिल्ली से विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पूसा, समस्तीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। 11 बजे डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह है।
 
कार्यक्रम को लेकर ईख अनुसंधान संस्थान केंद्र परिसर में भव्य पंडाल बनाया गया है, जहां राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन ङ्क्षसह एवं केंद्रीय कृषि विवि के कुलाधिपति डॉ.प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा मौजूद रहेंगे। दो घंटे तक पूसा में रहने के बाद वे पटना आ जाएंगे। 
 
पूसा को केंद्रीय कृषि विवि का दर्जा मिलने के बाद पहले दीक्षांत समारोह में बतौर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भाग लेंगे। उनके हाथों पांच सौ छात्र-छात्राओं को डिग्री बांटने का कार्यक्रम तय है। इसमें 33 को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाना है। 
 
समस्तीपुर से लौटने के बाद राष्ट्रपति करीब चार बजे राजधानी में ज्ञान भवन में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी) केआठवें दीक्षांत समारोह में 10 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति एक घंटे तक ज्ञान भवन में रहेंगे। दोपहर 3:45 बजे वे राजभवन से ज्ञान भवन के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम पांच बजे ज्ञान भवन से वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »