29 Mar 2024, 01:31:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना प्रमुख ने फिर दी आतंकवादियों को चेतावनी, दी ये नसीहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 3:20PM | Updated Date: Nov 12 2018 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एक बार फिर भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए समर्पण करने की नसीहत दे दी है। सेना प्रमुख ने कहा है कि आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास ना करें। आप इसके लायक नहीं हैं, क्योंकि आप लंबे समय तक नहीं जीएंगे। 
 
इसके अलावा कहा कि , हम आपको आत्मसमर्पण करने और बंदूक छोड़ने के लिए अवसर दे रहे हैं। इसके बाद भी अगर लोग हिंसा नहीं रोकते हैं तो हमारे पास उसे बेअसर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता है। साथ ही कहा कि पंजाब में विद्रोह को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे बाहरी बलों के खिलाफ केंद्र सरकार पूरी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री चिंतित हैं और सीधी कार्रवाई कर रहे हैं। ताकि हिंसा फैलने से रोकी जा सके। लेकिन पंजाब के लोग उन्हें ऐसा करने नहीं देंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »