29 Mar 2024, 10:32:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CBI कर्मचारियों में पॉजिविटी लाने के लिए सरकार ने ली श्री श्री की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2018 10:06AM | Updated Date: Nov 10 2018 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने आला अधिकारियों के अभूतपूर्व टकराव के बाद विवाद में घिरी देश की प्रमुख जांच एजैंसी सी.बी.आई. ने अपने कर्मचारियों को प्रेरित करने तथा एजैंसी में सकारात्मकता लाने के लिए श्री श्री रविशंकर की मदद ली है।
 
सी.बी.आई. के एक प्रवक्ता ने कहा कि श्री श्री द्वारा संचालित आर्ट ऑफ लिविंग के गाइड सी.बी.आई. मुख्यालय जाएंगे जहां निरीक्षक से लेकर निदेशक (प्रभारी) स्तर तक के 150 से अधिक अधिकारी एजैंसी में स्वस्थ माहौल बनाने और सकारात्मकता लाने के लिए 3 दिवसीय योग-ध्यान शिविर में शामिल होंगे।
 
उनसे पूछा गया कि क्या इस तरह की कार्यशाला आयोजित करना ‘नीतिगत फैसला’ है क्योंकि दिल्ली में एजैंसी के अधिकतर अधिकारी इसमें भाग लेंगे, इस पर सी.बी.आई. प्रवक्ता ने कोई जवाब नहीं दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »