29 Mar 2024, 16:27:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए एक साथ आए सभी विपक्षी दल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 11:55AM | Updated Date: Nov 9 2018 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुर। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे तेलुगूदेशम पार्टी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि सभी विपक्षी दलों को देश और संस्थाओं को बचाने के लिए साथ में आना चाहिए। 
 
नायडू ने आरोप लगाया कि सीबीआई और आरबीआई समेत सभी संस्थाओं को भाजपा नीत राजग सरकार ने नुकसान पहुंचाया है। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से मुलाकात के बाद नायडू ने संवाददाताओं से कहा, ‘इस महान राष्ट्र को और लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने के लिए हाथ मिलाना हमारी जिम्मेदारी है। नायडू ने संकेत दिया कि केंद्र में सरकार बनाने के लिए एक प्रयोग इस तरह का भी हो सकता है जिस तरह से 1996 में कांग्रेस के बाहरी समर्थन से देवगौड़ा के नेतृत्व में सरकार बनी थी।
 
उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला हम करेंगे। हम सब हाथ मिलाएंगे। हमारा पहला मकसद लोकतंत्र को बचाना और राष्ट्र बचाना है। मेरा कहना है कि कांग्रेस मुख्य और प्रमुख पार्टी है। आप देवगौड़ा के प्रधानमंत्री काल के प्रयोग को ही देख लीजिए।’ उस समय तीसरा मोर्चा सत्ता में आया था। नायडू ने कहा, ‘तब हमने कांग्रेस से बाहर से समर्थन लिया था। यह केवल एक प्रयोग है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सरकार बनाने के 1996 के मॉडल का जिव्र कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश और आम-सहमति में दिलचस्पी रखता हूं।
 
सब साथ में आएंगे। अभी कोई संगठन नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ पहल की है और मैं सभी से मिल रहा हूं। उसके बाद हम मिलकर तय करेंगे कि आगे कैसे बढ़ा जाए।’ नायडू ने पिछले सप्ताह राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दलों के प्रमुखों से मुलाकात की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »