29 Mar 2024, 21:27:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिवाली से पहले धुआं-धुआं दिल्ली, हवा का प्रदूषण स्तर 500 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 9:54AM | Updated Date: Nov 5 2018 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिवाली से दो दिन पहले राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। कई इलाकों में हवा का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार सुबह राजधानी सहित एनसीआर के अधिकांश हिस्से स्मॉग की चपेट में हैं। दिल्ली के मंदिर मार्ग में एयर क्वालिटी इंडेक्स 707 रहा वहीं मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 676 और जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम पर 681 है।
 
बताया जा रहा है कि धुंध यानी स्मॉग की वजह से प्रदूषक तत्व वातावरण में काफी नीचे हैं। दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ एक से 10 नवंबर के बीच ईंधन के रूप में कोयला और बायोमास के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमिटी ने सरकारी एजेंसियों को ये निर्देश जारी किए हैं जिनमें 'हॉट स्पॉट' में गश्त में तेजी लाने के साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को बर्दाश्त नहीं करना भी शामिल है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »