28 Mar 2024, 23:02:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज फिर खुलेंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 9:50AM | Updated Date: Nov 5 2018 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केरल में स्थित सबरीमाला मंदिर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। आज फिर से सबरीमाला मंदिर के कपाट को खोला जा रहा है। शाम को मंदिर में महापूजा की जाएगी। जिसको लेकर पूरा राज्य हाईअलर्ट पर है, जगह-जगह पुलिस व सेना के जवान तैनात किए गए है। 
 
महिलाओं का प्रवेश वर्जित होने की वजह से भगवान अयप्पा का ये मंदिर लंबे समय से विवादों में रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति के बाद दूसरी बार दर्शन के लिए मंदिर के पट खोले जाएंगे। इसी दौरान विशेष पूजा भी की जाएगी।
 
श्री चित्र अत्ता तिरुनल के नाम से की जाने वाली विशेष पूजा त्रावणकोर के आखिरी शासक बलराम वर्मा के जन्मदिन की याद में की जाती है। इसके बाद श्रीकोविल में दीपक जलाकर भगवान अयप्पा की पूजा की जाएगी. अगले दिन रात 10 बजे मंदिर के पट वापस बंद कर दिए जाएंगे। केरल में भारी संख्या में पुलिस और सेना के जवान तैनात किए गए है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »