19 Apr 2024, 06:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकियों ने की कश्मीर बीजेपी सचिव व उनके भाई की हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 10:35AM | Updated Date: Nov 2 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। हमले में भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार और उनके भाई की मौत हो गई है। राज्य भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने अनिल परिहार और उनके भाई हत्या की पुष्टि की।  रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे किश्तवाड़ जिले के तपल गली इलाके में वारदात को अंजाम दिया है। अनिल परिहार और उनके भाई को किश्तवाड़ के उनके घर के बाहर गोली मारी गई। घटना को तब अंजाम दिया गया जब भाजपा नेता अपने भाई के साथ दुकान से वापस लौट रहे थे। 
 
घर के बाहर मारी दोनों को गोली
घटना की जानकारी मिलते ही सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। अनिल परिहार मूल रूप से किश्तवाड़ के ही रहने वाले थे। परिहार ने साल 2010 में किश्तवाड़ से नैशनल पैंथर्स पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।  हमलावरों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। किसी आतंकी संगठन ने अभी तक इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
पहले भी हुए हैं हमले
जम्मू-कश्मीर में इससे पहले भी आतंकियों ने भाजपा नेताओं को निशाना बनाया था। बीते साल दो नवंबर को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौहर अहमद को अगवा किया था। इसके बाद गला काटकर उनकी हत्या कर दी गई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »