29 Mar 2024, 10:58:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर बवाल, पार्टी दफ्तर में जमकर तोड़फोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 10:02AM | Updated Date: Nov 2 2018 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बगावती तेवर सामने आने लगे है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीती रात कांग्रेस दफ्तर में रायपुर साउथ सीट को लेकर बहस के बाद हंगामा हो गया। यहां टिकट बंटवारे का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के दफ्तर में तोड़-फोड़ की।
 
नाराज कार्यकर्ताओं कुर्सियां तोड़ दी। दरअसल, कार्यकर्ता रायपुर दक्षिण से कन्हैया अग्रवाल को टिकट देने से नाराज थे। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में भी टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा किया। दरअसल, बिलासपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी में कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर 6 म​हीने पहले आए शैलेष पांडेय को टिकट दिया गया है। इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं और समूहिक इस्तीफे की भी बात करने लगे। काग्रेस पार्टी के नेता आर तिवारी ने कहा कि सीट के लिए ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं हैं क्योंकि उन्हें बोलने का हक है। पुनिया जी ने उनसे चर्चा की और इसके बाद वे चले गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »