28 Mar 2024, 23:00:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

छठ पूजा पर चलेगी चार ट्रिप स्पेशल ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2018 10:38AM | Updated Date: Nov 1 2018 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। छठ पूजा पर हबीबगंज से पटना के बीच अप-डाउन में चार ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी। स्पेशल ट्रेन के चलने से राजधानी भोपाल व प्रदेश से पटना जाने वाले यात्रियों को सहूलियतें होंगी। पहली ट्रेन हबीबगंज से 8 नवंबर को दोपहर 4.20 बजे और पटना से 9 नवंबर को दोपहर 1.15 बजे चलेगी। इस तरह हबीबगंज से पटना के लिए 11, 16 व 19 नवंबर व पटना से हबीबगंज के लिए 14, 17 व 20 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार हबीबगंज से यह ट्रेन शाम 4.20 बजे चलकर 5.55 बजे इटारसी, 9.50 बजे जबलपुर और अगले दिन सुबह 10.45 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह ट्रेन दोपहर 1.15 बजे चलकर दोपहर 3.10 बजे बक्सर, अगले दिन तड़के 4.05 बजे जबलपुर, सुबह 8.45 बजे इटारसी और सुबह 10.35 बजे हबीबगंज पहुंचेगी।  अप-डाउन में यह ट्रेन होशंगाबाद, सतना, कटनी,  मानिकपुर, आरा व दानापुर आदि स्टेशन पर भी रुकेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »