25 Apr 2024, 22:11:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

#MeToo : मानहानि मामले में एमजे अकबर ने कोर्ट में दिया बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 2:05PM | Updated Date: Oct 31 2018 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने पटियाला हाउस कोर्ट में में अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट में दिए बयान में कहा है कि प्रिया रमाणी का पहला ट्वीट मेरी नजऱ में तब आया, जब मैं अपने आधिकारिक दौरे से लौटा। उस ट्वीट में एक आलेख का लिंक था, जो 'Vogue' पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। एमजे अकबर ने कहा, उस आलेख के कई हिस्से मानहानि करने वाले हैं। इन ट्वीट ने मुझे डीफेम किया, मेरी छवि खराब की। 
 
आपको बता दें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री अकबर ने पत्रकार प्रिया रमाणी के खिलाफ मानहानी का मुकदमा कर रखा है। दरअसल, मीटू कंपेन के तहत रमाणी ने अकबर पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे। इसके बाद बवाल खड़ा हो गया था। इसी बवाल के कारण एमजे अकबर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। यही नहीं जब कोर्ट में अकबर ने प्रिया के खिलाफ परिवाद दाखिल कराया तो कई महिलाओं ने प्रिया का पक्ष लिया और अकबर बैकफुट पर आ गए थे। इस मामले में केन्द्र सरकार की भी बड़ी फजीहत हो चुक है। 
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा पत्रकार प्रिया रमाणी के खिलाफ किए गए मानहानि के मुकदमे में दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 12 नवंबर तय की है। कोट के खास सूत्रों पर भरोसा करें तो अगली सुनवाई पर गवाहों के बयानात दर्ज किए जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »