29 Mar 2024, 15:59:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्रंप का इनकार मोदी की विफल कूटनीति का नतीजा: कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 10:47AM | Updated Date: Oct 31 2018 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के भारत के आमंत्रण को अस्वीकार करने को मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता का परिणाम बताया और कहा कि उसकी असफल कूटनीति के कारण देश को यह शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश के इतिहास में पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं आई है। गौरतलब है कि व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप भारत की गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण पाकर सम्मानित महसूस करते हैं लेकिन वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण इसमें भाग लेने में असमर्थ हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »