29 Mar 2024, 13:55:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया विमान हादसे पर जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2018 4:23PM | Updated Date: Oct 30 2018 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली/जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में लॉयन एयरलाइंस यात्री विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया हैं। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए एक  ट्वीट कर कहा - मेरी संवेदनाएं उन परिवारों और लोगों के साथ हैं जिनके परिजन और मित्र इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके हैं। दुख की इस घड़ी में ईश्वर उन्हें सहनशक्ति और हिम्मत दे। इंडोनेशिया समुद्र तट से 15 किलोमीटर दूर समुद्र में यात्रियों के सामान बरामद किये जा रहे है हालांकि राहत एवं बचापव दलों का कहना है कि उनका ध्यान समुद्र के भीतर खोज करने में हैं। इन दलों में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि हादसे में किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है।
 
बचावकर्ताओं ने दुर्घटनास्थल पर यात्रियों का सामान,  हैंडबेग्स, कपड़े, मोबाइल, आई कार्ड एवं ड्राइंविंग लाइसेंस सहित पानी में तैरती हुई निजी वस्तुओं की फुटेज जारी की है। समुद्र में सोमवार सुबह 11 बजे तक एक भी शव नहीं मिलने पर 30 विशेष तैराकों की मदद से पानी के भीतर खोज अभियान शुरू किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति  जोको विडोडो  ने घटना की जांच के आदेश दे दिये है और देशवासियों से प्रार्थना करने की अपील की है। दिल्ली के रहने वाले भव्य सुनेजा इस विमान के चालक थे और  वह सात साल पहले इंडोनेशियाई विमान वाहक लॉयन एयर में शामिल हुये थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »