29 Mar 2024, 04:04:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की तबीयत बिगड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2018 4:15PM | Updated Date: Oct 28 2018 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की तबीयत अचानक खराब हो गयी। शुक्रवार की देर रात ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी, जिसके बाद शनिवार को उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। मोतीलाल वोरा शुक्रवार को सीबीआई विवाद को लेकर हुए प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली में मौजूद थे।
 
प्रदर्शन के बाद देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। हालांकि कहा जा रहा है कि उन्हें निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें सांस लेने में भी थोड़ी दिक्कत हो रही थी। फिलहाल मोतीलाल वोरा को आईसीयू में रखा गया है। डाक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »