29 Mar 2024, 02:26:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जापान में शिंजो आबे से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, दिया ये खास तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2018 3:35PM | Updated Date: Oct 28 2018 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कई महत्तवपूर्ण मुद्दों के साथ पीएम मोदी के जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ मुलाकात की। मोदी और शिंजो आबे होटल माउंट फुजी में गर्मजोशी से मिले। इस मुलाकात के दौरान भारत-जापान में मैत्री संबंधी व्यापारिक गतिविधि, सुरक्षा औऱ आतंकवाद से जुड़े मुद्दे एवं जापान के भारत में निवेश संबंधित मामलो पर व्यापक चर्चा हुई। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मुलाकात के दौरान हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर में चिनी खतरों पर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के साथ चर्चा की।
 
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पत्थर की दो हस्तनिर्मित कटोरियां और विशेष तौर पर बुनी गई दरी तोहफे में दी। सूत्रों ने बताया कि दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे मोदी ने राजस्थान के लाल और पीले स्फटिक से निर्मित कटोरियां तोहफे में दी हैं जिन्हें गुजरात में खंभात क्षेत्र के मशहूर कारीगर शब्बीर हुसैन इब्राहिम भाई शेख ने बनाया है। यह कटोरियां अनूठी हैं क्योंकि पत्थरों को हाथ से इस्तेमाल में लाये जाने वाले औजारों की मदद से कटोरी के आकार में ढाला जाता है और किसी भी लेथ मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
 
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने आबे को उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के बुनकरों द्वारा हाथ से बुनी गयी खास दरियां भी उपहार में दी हैं। इन दरियों पर विभिन्न प्रकार के डिजाइन उकेरे गए हैं जिनमें ज्यामितीय आकारों से लेकर फूल-पत्तियां शामिल हैं। दरियों में नीला, लाल और पीले रंगों का व्यापक इस्तेमाल किया गया है। कटोरियों और दरियों को अहमदाबाद स्थित देश के जाने-माने राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की निगरानी में तैयार किया गया है।
 
प्रधानमंत्री ने इनके अलावा जापानी प्रधानमंत्री को लकड़ी की जोधपुरी संदूक भी तोहफे में दी है। दोनों नेताओं के बीच पिछले साढ़े चार वर्ष के बीच यह 12वीं बैठक है। इससे पहले शनिवार देर रात टेक्यो हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया गया, फिर वह एक होटल में भारतीयों से भी मिले। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »