25 Apr 2024, 14:31:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गूगल ट्रेंड में नंबर वन योगी, बने सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सीएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2018 10:21AM | Updated Date: Oct 27 2018 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यह ट्रेंड उस समय चर्चा में आया जब भाजपा ने हाल ही में उप्र के सीएम को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव के लिए स्टार प्रचारक के रूप में चुना है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि योगी आदित्यनाथ इन राज्यों में कितनी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वास्तव में योगी आदित्यनाथ को इससे पहले के चुनाव में भी भाजपा स्टार प्रचारक के रूप में चुन चुकी है।
 
कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा में योगी की लोकप्रियता भाजपा के भगवा मैस्कट के रूप में उभरी थी। ट्रेंड के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी आदित्यनाथ सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लोकप्रियता के मामले में काफी आगे हैं। उन्होंने इस मामले में मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के सीएम विजय रूपाणी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर को भी पीछे छोड़ दिया है।
 
ट्रेंड के अनुसार, योगी को लेकर 70 फीसदी सर्च हुए हैं, जिसमें से ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में योगी के बारे में यूजर्स ने खोजा। इनमें उप्र, त्रिपुरा, दादर व नगर हवेली और नगालैंड शामिल हैं। ट्रेंड में योगी आदित्यनाथ उप्र के दो क्षेत्रीय दिग्गज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से भी आगे हैं। जबकि मायावती खुद सोशल मीडिया से दूर ही रहती हैं, लेकिन उनके समर्थक सोशल मीडिया पर कैंपेन लॉन्च करके उनकी लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश करते रहते हैं। वहीं अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »