29 Mar 2024, 00:06:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रेप मामले में दाती महाराज पर कसा शिकंजा, CBI ने दर्ज की FIR

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2018 10:17AM | Updated Date: Oct 27 2018 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेप केस में जांच का सामना कर रहे दाती महाराज पर सीबीआई ने आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने दाती महाराज और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दाती महाराज दक्षिण दिल्ली में एक मंदिर का संचालन करते हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक दाती महाराज पर रेप और अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। दाती महाराज के खिलाफ दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
 
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने इस केस की जांच अपने हाथों में ली थी। दाती महाराज की एक शिष्या ने उन पर रेप का आरोप लगाया था। शिष्या का आरोप है कि दाती महाराज ने दिल्ली और राजस्थान स्थित अपने आश्रम में दुष्कर्म को अंजाम दिया था। 22 जून पुलिस ने दाती महाराज उर्फ दाती मदनलाल से पूछताछ की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »