20 Apr 2024, 15:35:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राम मंदिर निर्माण को लेकर कानून बनाएं, नहीं तो ढूंढ लेंगे दूसरा पीएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 9:58AM | Updated Date: Oct 22 2018 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या कूच की तैयारी में लगे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को लखनऊ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए आगाह किया कि अगर राम मंदिर के निर्माण कानून बनाकर शुरू नहीं हुआ तो हम प्रधानमंत्री भी बदल सकते हैं। हमें किसी व्यक्ति से प्रेम नहीं है। जो राम का सम्मान न कर सके वह किसी काम का नहीं है।
 
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं का खोया हुआ गौरव और सम्मान पाने के लिए हम इकट्ठे हुए हैं। यह सपना अशोक सिंघल का है और हिंदुओं का है। तोगड़िया ने कहा, मंदिर का संघर्ष मोदी के सामने शुरू नहीं हुआ है। राजीव गांधी, नरसिंह राव, अटल विहारी वाजपेयी के सामने भी संघर्ष था। मुख्यमंत्री योगी ये सपना महंत अवैद्यनाथ जी का भी है। 
 
बकौल तोगड़िया, लोग पूछते हैं कि तुम डॉक्टर हो, मंदिर के लिए लड़ रहे हो। अपने बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए लड़ो, लेकिन यह सिर्फ मंदिर का मामला नहीं है। हम मंदिर तो सरयू पार बना सकते हैं, लेकिन क्या श्रीराम की जन्मभूमि वहां से 100 मीटर खिसका सकते हैं। करोड़ों हिंदू अगर राम मंदिर नहीं बना सकते तो 50 साल बाद हिंदुस्तान में कोई हिंदू नहीं बचेगा, हिंदू अल्पसंख्यक होंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »