28 Mar 2024, 16:02:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन में रुका ब्रह्मपुत्र नदी का पानी, अरुणाचल में अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 10:44AM | Updated Date: Oct 20 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ईटानगर। सासंद के मुताबिक चीन में 16 अक्टूबर को आए भूस्खलन की वजह से ब्रह्मपुत्र के बहाव में यह ब्लॉकेज मिलिन सेक्शन के पास आया है। बता दें कि चीन में हुए भूस्खलन की वजह से नदी के बहाव पर डैम की तरह का बैरियर बन गया है। चीन के मुताबिक मेनलिंग काउंटी में एक गांव के पास हुए इस भूस्खलन के बाद झील के पानी के स्तर में 40 मीटर का इजाफा हुआ है। यह झील भी अब भारत के लिए खतरा बनी हुई है।
 
अरुणाचल के ईस्ट सियांग जिले में प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे जाने से मना किया है। यहां के डीएम ने बताया है कि नदी में पानी का स्तर काफी तेजी से नीचे गिरा है और जब चीन की तरफ से ब्लॉकेज को साफ किया जाएगा तो नदी के जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि से तबाही भी आ सकती है। जून 2000 में कुछ ऐसा ही हुआ था जब ब्रह्मपुत्र नदी में चीन की तरफ से अचानक पानी छोड़ने की वजह से अरुणाचल प्रदेश में काफी नुकसान हुआ था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »