मुंबई। देश में करोड़पतियों की तादाद 3.43 लाख हो चुकी है, जिनके पास सामूहिक रूप से करीब 6 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 441 लाख करोड़ रुपए की दौलत है। वित्तीय सेवा कंपनी क्रेडिट सुइस की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत सबसे अधिक महिला अरबपतियों (एक अरब डॉलर यानी 73.5 अरब रुपए से ज्यादा संपत्ति वाली अमीर महिलाओं) वाले देशों में शुमार है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 के मध्य तक भारत में कुल 3 लाख 43 हजार करोड़पति थे। पिछले एक साल में इनकी तादाद में 7300 का इजाफा हुआ है। क्रेडिट सुइस की 2018 ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में नए बने करोड़पतियों में से 3400 के पास 5-5 करोड़ डॉलर यानी 368-368 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि 1500 के पास 10-10 करोड़ डॉलर यानी करीब 736-736 करोड़ रुपए की दौलत है।