29 Mar 2024, 16:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर लाल किले में तिरंगा फहराएंगे मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2018 10:52AM | Updated Date: Oct 18 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो एक ही साल में दूसरी बार लाल किले पर तिरंगा फहराने जा रहे हैं। मोदी 21 अक्टूबर को लाल किले में आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और तिरंगा फहराएंगे। यह आयोजन मोदी सरकार का ही है। इस आयोजन के बहाने मोदी सरकार नेता जी सुभाष चंद्र बोस को अपनाते हुए पश्चिम बंगाल की सियासत गरमाने की फिराक में है।
 
आजादी के बाद से अब तक की परंपरा में 15 अगस्त, स्वाधीनता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। बीते महीने 15 अगस्त को मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया था। लेकिन 21 अक्टूबर को वे दोबारा यहां तिरंगा फहराएंगे। इस दिन आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ है, जिसे मोदी सरकार भव्य तरीके से आयोजित कर रही है। मोदी इसी मौके पर एक संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे, जिसमें आजाद हिंद फौज और सुभाष चंद्र बोस के सामान रखे जाएंगे। इस मौके पर रिटायर सैन्य अधिकारी और आजाद हिंद फौज से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। 
 
स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में आजाद हिंद फौज और सुभाष चंद्र बोस की अहम भूमिका दर्ज है, लेकिन भाजपा ने हमेशा कांग्रेस पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। भाजपा आजाद हिंद फौज के वर्षगांठ के बहाने जहां सुभाष चंद्र बोस को अपनाने की कोशिश की है, वहीं उसकी नजर पश्चिम बंगाल की सियासत पर भी है।
 
ममता बनर्जी और वाम दलों के गढ़ को ढहाने में नेता जी भाजपा के लिए संबल बन सकते हैं। यही कारण है कि पांच साल की मोदी सरकार अब जब अपने अंतिम चरण में है, तब उसे सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज की याद आई है। इसके पहले भाजपा ने सरदार पटेल और भीम राव अंबेडकर को अपना बनाया और उनका जबरदस्त सियासी फायदा उठाया। मोदी 30 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार के पोर्ट ब्लेयर भी जाएंगे।
 
पोर्ट ब्लेयर में 75 साल पहले इसी दिन 1943 में पहली बार भारतीय जमीन पर सुभाष चंद्र बोस ने झंडा फहराया था। यह झंडा आजाद हिंद फौज का था। इस दिन की याद में पीएम यहां 150 फुट ऊंचा तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ ही नेताजी की याद में डाक टिकट जारी करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »