29 Mar 2024, 13:45:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी के गीत पर दिव्यांग बच्चियों ने किया गरबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2018 10:19AM | Updated Date: Oct 14 2018 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दृष्टि बाधित बच्चियों का एक गरबा नृत्य काफी वायरल हो रहा है। जिस गाने पर बच्चियां गरबा कर रही हैं उसे भी खासा पसंद किया जा रहा है। इस गाने को किसी और ने नहीं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है। गाने के बोल ‘घूमे ऐनो गरबो’ हैं। पीएम मोदी ने भी इस वीडियो पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, इसे देख कर भावुक हो गया। इस नृत्य से इन बच्चियों ने गरबे की भावना को जीवंत कर दिया। आशा है हर किसी की नवरात्रि शुभ हो। यह वीडियो शैलेष गोहिल और डॉक्टर बिंदु त्रिवेदी के निर्देशन में बना है, जबकि गाने को आवाज ऐश्वर्या मजूमदार और अमि पारेख ने दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »