16 Apr 2024, 10:47:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सर्वे : मप्र-छत्तीसगढ़ में होगी बीजेपी की वापसी, राजस्थान में कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 12:24PM | Updated Date: Oct 9 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 2018 में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले न्यूज चैनलों में सर्वे का दौर शुरू हो गया है। एबीपी न्यूज और सी वोटर्स सर्वे के बाद अब न्यूज चैनल टाइम्स नाउ ने जनता का मूड जानने के लिए ओपिनियन पोल कराया है। टाइम्स नाउ वॉररूम सर्वे के मुताबिक मप्र और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की वापसी हो रही है,वहीं राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाएगी। हालांकि मध्यप्रदेश के सर्वे के रिजल्ट से साफ है कि 2013 की तुलना में भाजपा की सीटों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
मप्र में भाजपा को 142 सीटें मिलेंगी
 
मध्यप्रदेश 
2013 में भाजपा जहां 165 सीटों को फतह करने में कामयाब हुई थी वहीं इस दफा भाजपा के खाते में 142 सीटें मिलती नजर आ रही है। 
- भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हो रहा है, लेकिन 115 के जादुई आंकड़ों से भाजपा बहुत आगे हैं। 
- अगर वोट प्रतिशत के तौर पर देखें तो बीजेपी में 44 फीसद लोग भरोसा दिखा रहे हैं जोकि 2013 की तुलना में .87 फीसद कम है। 
- 2018 के चुनाव में कांग्रेस को 77 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
 
छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा के 2018 के विधानसभा चुनाव में जहां 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 
- कांग्रेस के खाते में 33 सीटें आती दिख रही हंै। इसके आलावा 10 सीटें बीएसपी-अजीत जोगी गठबंधन और अन्य के खाते में 10 सीटें जाती दिख रही हैं। 
- 2013 के चुनावों में बीजेपी को 49 सीटें , कांग्रेस को 39 सीटें और अन्य को 2 सीटें मिली थीं।
 
राजस्थान
- सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा की करारी हार हो रही है और कांग्रेस को भारी बहुमत मिल रहा है। 
- ओपिनियन पोल कहता है कि राज्य की 200 में से 115 सीटें जीत कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना लेगी जबकि 2013 में भारी बहुमत हासिल करने वाली भाजपा 75 सीटों पर सिमट जाएगी।  
- कांग्रेस को 115, भाजपा को 75 और अन्य को 10 सीटें मिल रही हैं। वोट शेयर की बात करें तो सबसे ज्यादा कांग्रेस को 47 प्रश वोट मिल रहे हैं।
 
लोकसभा चुनाव में यह होगी तस्वीर
मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटे हैं। 2014 में बीजेपी 26सीटों पर विजय मिली थी, लेकिन इस दफा बीजेपी को 5 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। 2014 के आम चुनाव में बीजेपी के खाते में 10 सीटें गई थीं। कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ा, लेकिन अब इल आंकड़े में थोड़ा बदलाव नजर आ रहा है। इस बार बीजेपी के खाते में 8 सीटें और कांग्रेस के खाते में तीन सीट जाती हुई नजर आ रही है। राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। इस बार आम चुनाव में बीजेपी के खाते में 14 सीटें जाती नजर आ रही है। कांग्रेस को 11 सीटें मिलेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »