28 Mar 2024, 18:07:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

#metoo : दो महिला पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया यौन शोषण का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 12:04PM | Updated Date: Oct 9 2018 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यौन शोषण के खिलाफ शुरू किए गए #metoo  कंपेन पर बॉलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई हिंसा का खुलासा किया है। अब इस कैंपेन में राजनीतिक मोड आ गया है। दो महिला पत्रकारों ने विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 
 
एम जे अकबर कई अखबार और पत्रिकाओं में संपादक रह चुके हैं। 2017 में एक महिला पत्रकार ने आपबीती बताई थी, जिसके मुताबिक उसके बॉस ने उसे होटल के कमरे में उसे जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था। हार्वे विन्सिटन्स ऑफ द वर्ल्ड नाम से लिखे पोस्ट में कहा कि अकबर ने होटल के कमरे में उनका इंटरव्यू लिया और उन्हें शराब ऑफर की। 
 
उन्होंने बिस्तर पर उनके पास बैठने को कहा। प्रिया रमानी नाम की एक महिला ने ट्वीट किया है कि एमजे अकबर ने होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की हैं। महिला का कहना है कि वह अश्लील फोन कॉल्स, मैसेज और असहज टिप्पणी करने में माहिर हैं।  
 
प्रिया रमानी नाम की महिला ने ट्वीट में इस आरोप को प्रमाणित करते हुए कहा है कि वह भी उनकी गलत हरकत की शिकार हुई। उसके साथ मुंबई के एक होटल में आपत्तिजनक हरकत की गई। वहीं शुमा राहा नाम की महिला ने ट्वीट में कहा, उसके साथ 1995 में ताज बंगाल होटल, कोलकाता में एमजे अकबर ने गलत हरकती की। उनकी गलत हरकत के विरोध में उसने नौकरी करने से इंकार कर दिया। इस ट्वीट के बाद कई अन्य महिला पत्रकारों ने भी आरोप का समर्थन किया। महिला ने लिखा है कि कई युवा महिलाएं उनकी गलत हरकतों की भुक्तभोगी हैं। लेख के प्रकाशन के समय आरोपी का नाम नहीं दिया गया था। अब बताया गया कि वे एमजे अकबर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »