19 Apr 2024, 20:07:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले, निरुपम बोले- मोदी याद रखें उन्हें भी एक...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2018 2:36PM | Updated Date: Oct 8 2018 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गुजरात में रहने वाले उत्तर भारत के लोगों पर किए जा रहे हमलों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। कांग्रेस ने इन घटनाओं को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह याद रखें कि एक दिन उन्हें  भी वाराणसी जाना हैं।
 
मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरुपम ने गुजरात में उत्तर भारत के लोगों पर हमलों को लेकर रविवार को नागपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा - प्रधानमंत्री के गृह राज्य (गुजरात) में अगर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश के लोगों को मार-मार के भगाया जाएगा तो एक दिन नरेन्द्र मोदी को भी वाराणसी जाना है, ये याद रखना। 
 
वाराणसी के लोगों ने उन्हें गले लगाया और पीएम बनाया था। गुजरात में 14 माह की बच्ची के साथ रेप की वारदात के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर हमले की खबर हैं। गुजरात के छह जिले इस हिंसा की चपेट में हैं। मीडिया में ऐसे भी खबरें हैं कि बड़ी संख्या में वहां से लोग पलायन कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा - गुजरात के पुलिस महानिदेशक यह कह रहे हैं कि उत्तर भारत के लोग आने वाले त्योहारों को देखते हुए अपने गृह राज्य जा रहे हैं और उन्हें वापस जाने को मजबूर नहीं किया जा रहा है।
 
यह एक बड़ा झूठ है। दीवाली और छठ की छुट्टियां एक महीने बाद शुरू होंगी, अभी नहीं। भाजपा उन्हें गृह राज्य जाने को मजबूर कर रही है और बदनाम कांग्रेस विधायक को किया जा रहा है। मोदी जी, इस तरह की संकीर्ण राजनीति करना बंद कीजिए।" गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने भी सोमवार को दो ट्वीट किए हैं जिनमें प्रदेश में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों की निंदा की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »