16 Apr 2024, 23:03:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन- मोदी ने गले मिलकर किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2018 10:37AM | Updated Date: Oct 5 2018 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पर गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे। पुतिन के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनकी अगवानी की। 
एयरपोर्ट से निकलकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे, जहां मोदी ने गले मिलकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने साथ डिनर किया। इससे पहले मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने रूस से चार युद्धपोत की खरीद के सौदे पर मुहर लगा दी है। इन चार युद्धपोतों में से दो पोत रूस की कंपनी बनाएगी, वहीं बाकि के दो भारत की कंपनी बनाएगी।
 
 एस-400 मिसाइल पर भारत अडिग
दोनो देशों की तरफ से इस बात के संकेत दिए जा रहे हैं कि रक्षा सहयोग इस बार एजेंडे में काफी महत्वपूर्ण होगा। माना जा रहा है कि मोदी और पुतिन के बीच रूस से एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 खरीदने को लेकर अंतिम समझौता हो जाएगा। भारत पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि यह मिसाइल प्रणाली उसकी सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है और उसे हासिल करने का उसका इरादा पक्का है। रूस पर अमेरिका की तरफ से लगे प्रतिबंधों के बावजूद भारत इस सौदे को लेकर अडिग है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »