24 Apr 2024, 22:23:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने दी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2018 12:29PM | Updated Date: Oct 1 2018 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपित को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं लंबे जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कोविंद को शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कोविंद के अलग-अलग विषयों पर ज्ञान और दृष्टिकोण से देश बहुत लाभान्वित हुआ है। उनका समाज के हर वर्ग के साथ बेहतरीन तालमेल और जुड़ाव है।
 
मोदी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 1 अक्तूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के एक छोटे से गांव परौंख में जन्मे रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »