28 Mar 2024, 18:43:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तमिलनाडु : दुर्घटनाग्रस्त हुआ नेवी का हेलीकॉप्टर, पायलट सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2018 12:26PM | Updated Date: Oct 1 2018 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नौसेना का एक सी एच 442 चेतक हेलिकॉप्टर तमिलनाडु में रजाली नौसेना स्टेशन पर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया। 
 
नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार हादसा सुबह उस समय हुआ जब हेलिकॉप्टर नियमित उड़ान पर था। उन्होंने बताया कि हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया है। दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »