29 Mar 2024, 02:35:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल डील में कुछ भी गलत नहीं हुआ: सीतारमण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 10:33AM | Updated Date: Sep 28 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि राफेल डील को लेकर मोदी सरकार की ओर से हर प्रक्रिया का पालन किया गया है। रक्षा मंत्री के मुताबिक डील को लेकर सरकार ने कुछ भी गलत नहीं किया।
 
एक टीवी साक्षात्कार में रक्षा मंत्री ने कांग्रेस से सवाल किया, ‘अगर यूपीए के कार्यकाल में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ डील को लेकर 95 प्रतिशत  बातचीत पूरी हो चुकी थी तो उस वक्त की सरकार ने बाकी 5 प्रतिशत  बचे काम को पूरा करने के लिए क्यों कदम नहीं उठाए। वो (कांग्रेस) बताएं कि उस बचे 5 प्रतिशत के पीछे क्या राज था?  किसने तब उन्हें  डील के लिए आगे बढ़ने से रोका था।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »