19 Apr 2024, 13:36:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

5700 करोड़ का चूना लगाने वाले संदेसरा ब्रदर्स की मुश्किलें बढ़ाएगा ईडी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 4:09PM | Updated Date: Sep 26 2018 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात के वडोदरा के कारोबारी संदेसरा ब्रदर्स के खिलाफ ईडी जल्द ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी करेगा। इससे पहले इनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक वडोदरा के कारोबारी और बैंकों को 5700 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाने वाले स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन और चेतन संदेसरा के खिलाफ अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी है। 
 
जानकारी के मुताबिक चेतन और नितिन संदेसरा अपने खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी होने से पहले दुबई और नाइजीरिया के अपने लोकेशन को बदल चुके हैं। वहीं, ईडी ने ट्वीट कर बताया कि स्टर्लिंग बायोटेक के 5700 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड की जांच की गई, जिसमें पता चला कि यह लोन साल 2004 से 2012 के बीच मंजूर किया गया। चेतन और नितिन संदेसरा समेत अन्य के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है। मामले में 4703 करोड़ रुपए की संपत्ति भी अटैच की जा चुकी है। इसके अलावा मामले में गगन धवन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »