29 Mar 2024, 04:08:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल का PM पर हमला, कहा- मोदी ने HAL के 30 हजार करोड़ चुराए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 1:36PM | Updated Date: Sep 26 2018 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के 30 हजार करोड़ रुपए चुराकर एक अकुशल कंपनी को विमान बनाने का काम सौंपने का आरोप लगाया है। 
 
राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला और कहा कि इस समय देश में पिछले दो दशकों में सबसे अधिक युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस अधयक्ष ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री ने भारत के विकास के सारे कार्यक्रमों को खत्म कर दिया है। एचएएल के 30 हजार करोड़ रुपए चुराकर एक ऐसे आदमी को दे दी है, जिसके पास विमान बनाने का कौशल नहीं है। इस समय देश में करोड़ों कुशल युवा गत 20 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी का सामना कर रह हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »