19 Apr 2024, 18:36:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेठी में बोले राहुल, साबित कर दूंगा मोदी चौकीदार नही 'चोर' हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 1:20PM | Updated Date: Sep 25 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। राफेल, जीएसटी, नोटबंदी और तमाम मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि  ये तो महज शुरुआत है। आने वाले दो से तीन महीनों में इससे भी ज्यादा रोचक तथ्य सामने आएंगे। अमेठी में सोशल मीडिया वालंटियर्स से बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अभी तो और मजा आएगा। आप लोग देखते रहिए आगे आगे क्या होता है। 
 
राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साढ़े वर्षों में नरेंद्र मोदी ने क्या किया वो सब आप लोगों के सामने है। नरेंद्र मोदी ने जो काम किया है उनमें राफेल, ललित मोदी, विजय माल्या,नोटबंदी,गब्बर सिंह टैक्स हैं। इन सबमें साझा चीज क्या है, सच तो ये है कि इन सबमें चोरी है। एक एक कर हम दिखा देंगे कि नरेंद्र मोदी चौकीदार नहीं है। नरेंद्र मोदी चोर हैं। 
 
राहुल गांधी के बयान पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये शर्म की बात है कि इतना बड़ा झूठा शख्स कांग्रेस का अध्यक्ष है। राहुल गांधी का गैरजिम्मेदार हैं। हम उनसे कुछ नया या अच्छा की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि उनका परिवार घोटालों में दफ्न है चाहे वो बोफोर्स का मामला हो या नेशनल हेरॉल्ड का मुद्दा हो।
 
राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में एक खास रणनीति के साथ लोगों को उन पक्षों को दिखाया जा रहा है कि जो चमकीले नजर आते हैं। लेकिन सच तो ये है कि हर तरफ अंधेरा है। मौजूदा केंद्र सरकार आंकड़ों के जरिए खुशनुमा माहौल बना रही है। ये बात अलग है कि वो खुशनुमा अहसास है उन लोगों को हो रहा है जो पीएन नरेंद्र मोदी के करीब है। पेट्रोल और डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया दम तोड़ रहा है। लेकिन ये सरकार बातों के जरिए लोगों को ये संदेश दे रही है कि सब कुछ सही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »