28 Mar 2024, 22:18:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर ‘मुशायरा‘

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 10:06AM | Updated Date: Sep 24 2018 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देशभर में मुशायरों का आयोजन करेगी और इसके जरिए बापू का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस क्रम में पहला मुशायरा छह अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा जिसमें उर्दू के मशहूर शायर अपनी रचनाएं पेश करेंगे।
 
मुशायरे का आयोजन यहां डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली के बाद मुंबई, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद, बेंगलुरु, रांची तथा अन्य शहरों में भी इसी तरह से मुशायरों का आयोजन किया जाएगा। केंद्र सरकार बापू की 150वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाने और उनके संदेश को देश तथा विदेशों में पहुंचाने के लिए काम करेगी।
 
इस आयोजन के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है जिसमें उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, कई कैबिनेट मंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, प्रसिद्ध गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »