29 Mar 2024, 19:31:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 9:49AM | Updated Date: Sep 18 2018 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ट नेता शीला दीक्षित की तबीयत भी ठीक नहीं है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले माकन और शीला का बीमार हो जाना प्रदेश में कमजोर पड़ी कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। माकन ने अपने इस्तीफे में कहा कि खराब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली के लोगों की लड़ाई पूरी तरह से नहीं लड़ पा रहे हैं। 

हालांकि उन्होंने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है लेकिन प्रेक्षकों का कहना है कि दिल्ली में उत्पन्न कई प्रकार के गतिरोध के कारण माकन ने अपना इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने के बाद अजय माकन विदेश रवाना हो गए हैं। अजय माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। वे अपना इलाज विदेश में करा रहे हैं. ऐसे में तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने के लिए गुजारिश की है।

बता दें कि 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी हाईकमान ने जय प्रकाश अग्रवाल की जगह अरविंदर सिंह लवली को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले अरविंदर लवली को हटाकर अजय माकन को पार्टी की कमान सौंपी। माकन के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम के चुनाव हुए लेकिन वे पार्टी को बड़ी जीत नहीं दिला पाए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »