25 Apr 2024, 16:02:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो नहीं होगा विकास: गिरिराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 10:51AM | Updated Date: Sep 17 2018 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरोहा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई है। गिरिराज ने कहा है कि जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो ना तो देश में सामाजिक समरसता बचेगी और ना ही विकास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश के 54 जिलों में हिंदुओं की आबादी गिर गई है। 

गिरिराज ने कहा, '1947 में 33 करोड़ आबादी थी, आज घोषित 125 करोड़ है, अघोषित 136-141 करोड़ है। आज देश में 54 जिलों में हिंदुओं की आबादी गिर गई है। अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो ना तो विकास होगा ना सामाजिक समरसता बचेगी।' इससे पहले भी गिरिराज सिंह ने कहा था, 'जहां-जहां हिंदुओं की जनसंख्या गिरी है, वहां-वहां राष्ट्रवाद कमजोर हो रहा है।' 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »