20 Apr 2024, 19:25:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'आपातकाल और ऑपरेशन ब्लू स्टार' इंदिरा गांधी की दो गंभीर गलतियां'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 10:50AM | Updated Date: Sep 17 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह का मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लागू करके और 1984 में 'आॅपरेशन ब्लू स्टार' को अंजाम देने की मंजूरी देकर दो गंभीर गलतियां कीं, लेकिन इनके बावजूद वह महान और ताकतवर प्रधानमंत्री और एक विचारशील मानवतावादी थीं।

नटवर सिंह ने साल 1966 से 1971 तक इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में सिविल सेवा के अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दी। वह 1980 के दशक में कांग्रेस में शामिल हो गए और राजीव गांधी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। खबरों के मुताबिक, पूर्व विदेश मंत्री ने अपनी नई किताब ट्रेजर्ड एपिसल्स में पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में लिखा है, अक्सर इंदिरा गांधी को गंभीर, चुभने वाली और क्रूर बताया जाता है। कभी-कभार ही यह कहा जाता है कि यह खूबसूरत, ख्याल रखने वाली, सुंदर, गरिमामयी और शानदार इंसान, एक विचारशील मानवतावादी एवं व्यापक अध्ययन करने वाली थीं। यह किताब पत्रों का संकलन है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »