28 Mar 2024, 19:14:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नहीं रहे पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी, लंबी बीमारी के बाद निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 9:48AM | Updated Date: Aug 13 2018 9:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार देर रात ही डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें रविवार शाम को हल्का हार्ट अटैक भी आया था, लेकिन कल उन्हें बचा लिया गया था। 89 वर्षीय चटर्जी गुर्दे से संबंधित बीमारी से गुजर रहे थे।
 
बता दें कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत गंभीर बनी हुई थी उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 10 अगस्त को चटर्जी को गुर्दे की बीमारियों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनका इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा था। बता दें कि पिछले दिनों ही उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था।
 
इससे पहले 28 जून को उनकी तबीयत खराब हुई थी। तब उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। उनकी हालत में सुधार ना होने पर 10 अगस्त को दोबारा भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इस समय डॉ़क्टरों की एक टीम उनकी सेहत की कड़ी निगरानी कर रही थी।
 
गौरतलब है कि सोमनाथ चटर्जी मशहूर वकील निर्मल चंद्र चटर्जी के बेटे थे। निर्मल चंद्र अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थापक भी थे। अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सोमनाथ चटर्जी ने सीपीएम के साथ 1968 में की और वह 2008 तक इस पार्टी से जुड़े रहे। 1971 में वह पहली बार सांसद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 10 बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »