19 Apr 2024, 19:26:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमरनाथ यात्रा में 2.78 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2018 4:34PM | Updated Date: Aug 12 2018 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल और नूनवान पहलगाम आधार शिविरों से रवाना हो गया। अब तक 2.78 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
 
आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक 60 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी और यह 26 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के 45वें दिन शनिवार को 860 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। रात में नजदीकी शिविरों में ठहरे श्रद्धालुओं ने रविवार की सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किये। इस वार्षिक तीर्थयात्रा को पूरा करने के बाद ज्यादातर श्रद्धालु अपने घर लौट गए हैं।
 
इस बीच बालटाल आधार शिविर से यात्रियों का एक छोटा सा जत्था गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। बालटाल आधार शिविर से रविवार की सुबह श्रद्धालु लगातार गुफा की ओर बढ़ रहे हैं। दर्शन के बाद रात को नजदीकी शिविरों विश्राम करने वाले श्रद्धालु भी सुबह बालटाल शिविर के लिए रवाना हो गये। नुनवान पहलगाम आधार शिविर से श्रद्धालुओं का एक छोटा सा जत्था चंदनवाड़ी के लिए रवाना हुआ। चंदनवाड़ी अमरनाथा यात्रा के पारंपरिक मार्ग का अंतिम स्टेशन है जहां वाहनों के जरिए पहुंचा जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »