नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले राजस्थान के रामगढ़ से बीजेपी की विधायक ज्ञानदेव आहूजा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जाति पर सवाल उठाते हुए विवादित बयान दिया है। आहुजा ने नेहरू के नाम के आगे पंडित लगाने पर अपना विराध जताते हुए कहा है कि जो व्यक्ति गाय और सुअर का मांस खाता हो वह पंडित कैसे हो सकता है?
आहूजा ने आगे कहा कि गाय हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है और सुअर को मुस्लिम बुरा मानते हैं लेकिन जवाहर लाल नेहरू ने किसी को नहीं छोड़ा। बता दें कि आहूजा ये बात प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कही। आहूजा ने अपने बयान में और भी बाते कहते हुए बोले कि कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू के नाम के आगे पंडित लगाकर ब्राह्मणों को अपने साथ जोड़ा और बाबू जगजीवन राम को आगे कर कांग्रेस ने दलित को जोड़ना चाहा लेकिन अब कांग्रेस की पोल खुल गई है।
आहुजा ने कहा कि चुनाव अब कांग्रेस का दलित कार्ड नहीं चलने वाला है क्योंकि कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। दलित भी कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। आहुजा ने कहा कि जातिवाद का झंडा कांग्रेस से ज्यादा मायावती, अखिलेश यादव और डीएमके लेकर रही है। आहूजा ने कांग्रेस पर तीखा वाप करते हुए कहा कि अगले चुनाव में कांग्रेस के खाते में उतनी भी सीटें नहीं आएंगी जितने पिछले चुनाव में आई थी।