29 Mar 2024, 11:49:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दो सौ, दो हजार के कटे फटे नोट बदल सकेंगे, वित्त मंत्रालय की मिली मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 10:05AM | Updated Date: Aug 10 2018 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 200 और 2000 रुपए के गंदे और कटे-फटे नोट बदलने का रास्ता साफ हो गया है। वित्त मंत्रायल ने इस बारे में रिजर्व बैंक के मसौदे को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रिजर्व बैंक ने हमारे पास कटे-फटे और गंदे नोट बदलने के आरबीआई (नोट रिफंड) रूल्स 2009 में बदलाव का प्रस्ताव भेजा था, उसे मंजूरी देकर रिजर्व बैंक के पास भेज दिया गया है। जल्द ही नए नियम जारी कर दिए जाएंगे, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।

मौजूदा नियम के अनुसार, अभी केवल 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 500, 1000 रुपए के नोट बदलने का ही प्रावधान था। रिजर्व बैंक के सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद  मसौदे को रिजर्व बैंक के बोर्ड के सामने मंजूरी के लिए रखा जाएगा। रिजर्व बैंक के पूर्व निदेशक विपिन मलिक ने बताया कि रिजर्व बैंक के बोर्ड की मंजूरी के बाद 200 और 2000 रुपये के नोट बदलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »