18 Apr 2024, 22:17:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुगलसराय जंक्शन स्टेशन हुआ अब पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2018 9:50AM | Updated Date: Aug 6 2018 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को नए पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिसे पहले मुगलसराय के नाम से जाना जाता था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस समय मौजूद रहे। 
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृति में मुगलसराय में जो विकास कार्यों की शुरूआत हुई है उसके लिए मैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार का हार्दिक धन्यवाद करता हूं।
 
मुगलसराय का नाम बदला जाएगा ये पहले से ही तय था और इसका नया नाम संघ विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा जाएगा ये भी तय था क्योंकि उनका शव इसी जंक्शन के रेलवे यार्ड में खंभा नंबर 722 के पास मिला था। स्टेशन को भी गेरुआ रंग से रंग दिया गया है। नए नाम के साथ यहां से नई ट्रेन एकात्म एक्सप्रेस भी शुरू होगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन सुल्तानपुर के रास्ते चलाई जाएगी। यह भारत में चौथा व्यस्ततम रेलवे जंक्शन है। स्टेशन में एशिया में सबसे बड़ा रेलवे मार्शलिंग यार्ड शामिल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »