25 Apr 2024, 15:42:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया गांधी-अहमद पटेल को फंसाने का दबाव बनाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2018 10:11AM | Updated Date: Aug 1 2018 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड डील में एक बार फिर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके सलाहकार व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को फंसाने के लिए दबाव बनाने का खुलासा हुआ है। अगस्ता डील के कथित बिचोलिए क्रिश्चियन मिशेल ने दुबई में जमानत मिलने के बाद बताया कि उनपर ऐसा करने के लिए भारतीय अधिकारियों ने दबाव बनाया था। 
 
मिशेल ने खुलासा किया कि उन्हें ‘फैमिली’ और ‘एपी’ का मतलब ‘गांधी फैमिली’ और राज्यसभा सांसद ‘अहमद पटेल’ बताने के लिए कहा गया। इतना ही नहीं भारतीय जांच अधिकारियों पर मिशेल ने झूठे कबूलनामे पर दस्तखत लेने की कोशिश का भी आरोप लगाया। सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि वह भारतीय अधिकारियों से तीन बार मिले हैं और होटल की सीसीटीवी फुटेज से ऐसा साबित भी कर सकते हैं।
 
सीबीआई पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए मिशेल ने अपनी मीटिंग के 6 गवाह होने का भी दावा किया है। बता दें कि इससे पहले जब मिशेल के वकील ने इस डील में सोनिया का नाम घसीटने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था तब सीबीआई की तरफ से मिशेल से कभी न मिलने की सफाई दी गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »